Bihar Police Lady Constable 2021: CSBC ने जारी किया सफल लेडी कॉन्स्टेबल के लिए अहम नोटिस

Bihar Police Lady Constable 2021: CSBC ने जारी किया सफल लेडी कॉन्स्टेबल के लिए अहम नोटिस

  1.  बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन यानी लेडी कांस्टेबल भर्ती के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद अब  केन्द्रीय चयन पर्षद ने एक अहम नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर कार्यालय में पहुंचना है। इसके अलावा इन उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंटस भी लाने होंगे। इसका नोटिस आप  सीएसबीएसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर भी लिख सकते हैं। 

    आपको बता दें कि इससे पहले लिखित और शारीरिक परीक्षा के बाद अभिलेखों के सत्यापन में 558 अभ्यर्थी सफल पाए गए। इनमें से 454 को नियुक्ति के लिए योग्य पाया गया है।

    बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन में सिपाही के पद पर अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को ही बहाल किया जाता है। केन्द्रीय चयन पर्षद ने बटालियन में सिपाही के 454 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा ली थी। परीक्षा के आधार पर योग्य पाए गए 454 अभ्यर्थियों को 1 से 25 मार्च के बीच बगहा स्थित स्वाभिमान बटालियन के समादेष्टा के कार्यालय में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

    Sarkari Result 2021




Copyright © 2018-2025 RojgarTak.com All Rights Reserved |