BSEB, Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। बिहार बोर्ड ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 12 की कॉपियां का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च को पूरा हो गया था और अब टॉपर्स का वेरीफिकेशन शुरू हो गया है।
उम्मीद है कि इस बार बिहार इंटर का रिजल्ट होली से पहले जारी किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों से बिहार बोर्ड बाकी राज्यों के बोर्ड से जल्दी रिजल्ट जारी कर रहा है ऐसे में इस बार भी माना जा रहा है कि होली तक 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी किया जा सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in या biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आप के करियर पेज पर दिए ‘बोर्ड रिजल्ट्स’ में जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आपको बता दें कि रिजल्ट घोषित किए जाने से पूर्व बोर्ड को टॉपर्स के वेरीफिकेशन और अंकतालिका तैयार करनी होती है। बोर्ड अभी अंतालिका को फाइनल रूप देने की कोशिश में है।
13 लाख छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम का इंतजार-
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 13 फरवरी 2021 के बीच आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड के अनुसार, 2021 में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 7.03 लाख छात्र और 6.46 लाख छात्राएं हैं। वहीं बीते साल यानी 2020 की बात करें तो 12 लाख 50 हजार उम्मीदवारों ने बीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
रिजल्ट जारी होने के बाद नोटिफिकेशन पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
- बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021
- बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्टबिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021