बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड की कक्षा12वीं और 10वीं के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए मॉडल पेपर को छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए इस खबर के नीचे भी मॉडल पेपर के डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में बिहार बोर्ड ने 4 मॉडल पेपर रिलीज किए हैं। इन मॉडल पेपर के जरिए छात्र बोर्ड की ओर से बदले गए प्रश्न पत्र पैटर्न को आसानी से समझ सकेंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह मॉडल पेपर को अच्छी तरह से पढ़ और समझ लें।
Bihar Board Examinations 2021: जानिए पेपर का रिवाइज्ड पैर्टन-
1. जारी किए गए प्रश्न पत्र पेपर पैटर्न में बोर्ड की ओर से एक बड़ा बदलाव किया गया है । मॉडल प्रश्नपत्रों के अनुसार, छात्रों के पास अब क्वेश्चन पेपर में 50 प्रतिशत विकल्प होंगे।
2. छात्रों को 100 ऑब्जेक्टिव सवालों को हल करना होगा। यह सभी 1 नंबर के होंगे। इन प्रश्नों का उत्तर छात्रों को ओएमआर शीट पर भरना होगा। इनमें से, छात्रों को कुल 50 प्रश्न हल करने होंगे।
3. इसके अलावा छात्रों से 30 शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। जिनमें से कुल 15 प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। यह सभी 2 अंकों के होंगे। इसके अलावा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को पूछा जाएगा। जिनमें से छात्रों को कुल 4 प्रश्न हल करने होंगे।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए बिहार में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब बिहार बोर्ड ने ऐलान किया गया है कि बोर्ड एग्जाम 1 फरवरी, 2021 से 17 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे। बिहार में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2021 को समाप्त होंगी।