CGBSE 10th results 2021 live updates : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करेगा। 10वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग से जारी होगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इस बार कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में सीजी बोर्ड क्लास असाइनमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार न कोई छात्र फेल होगा, न किसी का रिजल्ट रुकेगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र पास होंगे।
CGBSE 10th results 2021 live updates : यहां पढ़ें रिजल्ट का लाइव अपडेट
– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से शुरू होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी थी। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षा के आयोजन को लेकर काफी परेशान थे और इसे स्थगित करने की मांग कर रहे थे।
– कार्यक्रम के मुताबिक 12वीं की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 24 मई तक चलनी थी। लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया।
– पिछले साल 10वीं में 73.62% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 10वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा ने टॉप किया था। 10वीं परीक्षा में 3,92,163 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं में लड़कियों का प्रतिशत 76.28 और लड़कों का प्रतिशत 70.53 रहा था।
– पिछले वर्ष के 10वीं के टॉपर
रैंक 1 – मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप – 100 फीसदी मार्क्स –
रैंक 2 – बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत – 99.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 3 – बालोद की भारती यादव – 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3- जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार – 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र – रायपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी – जशपुर – 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा – बालोद – 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार – जंजगीर – 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल – सूरजपुर – 98.17 फीसदी मार्क्स