CGPSC Mains Admit Card 2019: स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

CGPSC Mains Admit Card 2019: स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  1. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए सीजीपीएससी मेन एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेट सर्विस मेन एग्जामिनेशन को 15, 16, 17 और 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

    कमीशन की ओर से परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे से तक आयोजित की जाएगी। जानिए कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड-

    1. सबसे आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
    2. यहां पर दिए गए लिंक CGPSC Mains Admit Card 2019 link पर क्लिक करें।
    3. रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें।
    4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
    5. इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    डायरेक्ट लिंक से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

    आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 242 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।




Copyright © 2018-2025 RojgarTak.com All Rights Reserved |