HPBOSE class 10th Result 2021: आज जारी होगा हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट |
![]() |
HPBOSE class 10th Result 2021: आज जारी होगा हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्टRojgartakहिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज दसवीं क्लास के नतीजे जारी करेगा। नतीजे आज सुबह 11.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि एचपी बोर्ड दसवीं क्लास में 1,16,954 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हिंदी के विषय का पेपर जो 13 अप्रैल को आयोजित हुआ था, उसमें सभी स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसके बाद कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थी। इस साल कोविड-19 महामारी के कारण सीबीएसई समेत इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की परीक्षाएं भी राज्य में स्थगित कर दी गईं थी। राज्य, सीबीएसई और सीआईएससीई ने दसवीं क्लास के मार्क्स के मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक असेस्मेंट का तरीका अपनाया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट बी वैकल्पिक मूल्यांकन के माध्यम से होगा। |
|
Windows Apps |
YouTube channel | Telegram | Android App |