International Women’s day: महिला एग्जीक्यूटिव की भर्ती के लिए NTPC चलाएगी विशेष भर्ती अभियान

International Women’s day: महिला एग्जीक्यूटिव की भर्ती के लिए NTPC चलाएगी विशेष भर्ती अभियान

  1. रविवार को एनटीपीसी ने घोषणा की है कि वह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला एग्जीक्यूटिव की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाएगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि महिला दिवस के मैके पर हर क्षेत्र में महिला ए्गजीक्यूटिव की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

    बयान के अनुसार इससे भारत की बड़ा पॉवर जेनरेशन कंपनी में महिलाओं के सशक्तीकरण को और बढ़ावा मिलेगा। इसमें कहा गया है कि इस तरह के भर्ती अभियान से लैंगिक विविधता को बढ़ावा मिलता है।

    एनटीपीसी हमेशा से लैंगिक अनुपात को सुधारने के लिए हमेशा से ही काम र रही है। महिला आवेदकों को बढ़ाने के लिए लिए इस तरह की पहल की जा रही है। महिला आवेदकों के लिए भर्ती के लिए फीस पूरी तरह से माफ कर दी गई है।

    यह नहीं महिला कर्मियों को सपोर्ट करने के लिए एनटीपीसी चाइल्ड केयर लीव, मेटरनिटी लीव, सब्बेटिकल लीव और एनटीपीसी स्पेशल चाइल्ड केयर लीव ऑन अडॉप्शन ऑफ ए चाइल्ड की सुविधा भी देती है।




Copyright © 2018-2025 RojgarTak.com All Rights Reserved |