👉 Karnataka 2nd PUC Result 2021 Live Updates : आज karresults.nic.in पर जारी होगा कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 👈 |
![]() |
👇 Karnataka 2nd PUC Result 2021 Live Updates : आज karresults.nic.in पर जारी होगा कर्नाटक सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 👇👉 Rojgartak 👈Karnataka Class 12 Results 2021 : कर्नाटक राज्य बोर्ड की सेकेंड पीयूसी ( प्री यूनिवर्सिटी या 12वीं) का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। नतीजों की घोषणा शाम चार बजे होगी। स्टूडेंट्स अपना परिणाम karresults.nic.in kseeb.kar.nic.in , pue.kar.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। ऐसा पहली बार है जब बिना परीक्षा के सेकेंड पीयूसी रिजल्ट जारी किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष कोविड-19 के चलते जून में प्रस्तावित सेकेंड पीयूसी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सेकेंड पीयूसी के छात्रों का मूल्यांकन 10वीं (एसएसएलसी), फर्स्ट पीयूसी (11वीं) के रिजल्ट व सेकेंड पीयूसी के एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जा रहा है। कर्नाटक सेकेंड पीयूसी के रिजल्ट में 10वीं (एसएसएलसी) के मार्क्स को 45 फीसदी, फर्स्ट पीयूसी (11वीं) के मार्क्स के 45 फीसदी और सेकेंड पीयूसी के एकेडमिक प्रदर्शन को 10 फीसदी का वेटेज दिया जाएगा। फिर से सेकेंड पीयूसी की परीक्षा (रिपीट) दे रहे छात्रों को इस बार 5 ग्रेस मार्क्स के साथ पासिंग मार्क्स देकर पास कर दिया जाएगा। जहां 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी, वहां 10वीं की परीक्षा इस वर्ष कराने का फैसला लिया गया था। 10वीं की परीक्षा फिलहाल राज्य में जारी है। |
👍 सब्सक्राइब करें रोजग़ारतक.कॉम का डेली जॉब न्यूज़लेटर 👍 |
Windows Apps |
YouTube channel | Telegram | Android App |