Maha Police Constable Recruitment: महाराष्ट्र सरकार पुलिस में सिपाही (Constable) व अन्य पदों की 12000 रिक्तियों पर भर्ती करेगी। इसमें से 5295 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए जल्द ही भर्ती नोटिफिकेशन जारी होगा। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने यह भी बताया कि 2019 की तुलना में इस साल नागपुर शहर में अपराध भी तेजी से घटा है।
नागपुर जिले के कटोल विधानसभा से विधायक देशमुख् ने कहा, “महाराष्ट्र पुलिस में कुल 12000 पदों को भरा जाना है। पहले चरण में सिपाहियों के 5295 पदों पर भर्ती होगी। इस संबंध में यूनिट कमांडर्स को जरूरी आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5295 कांसटेबलों की भर्ती बहुत ही जल्द शुरू की जाएगी।”
गृहमंत्री देशमुख ने बताया कि नागपुर जिले में घुड़सवार पुलिस की एक टुकड़ी भी तैयार की जाएगी। नागपुर को महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी कहा जाता है इसलिए मुंबई के नक्शेकदम पर यहां भी पुलिस टीमें होंगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को शरीर में पहनने वाले (body cameras) कैमरे भी दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र की जेलों से करीब 11000 कैदियों के जमानत पर बाहर रहने पर जब सवाल पूछा गया कि उन्हें दोबार से कब जेल में डाला जाएगा तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली साल की तुलना में नागपुर में अपराध काफी कम हुआ है।
2019 में नागपुर में 90 हत्याएं हुई थीं जो कि इस साल 88 दर्ज की गई हैं। वहीं पिछली साल की तुलना में इस साल 127 डकैती ही दर्ज हुई हैं। पहले इनकी संख्या 147 थी। पिछले साल 56 चेन झपटमारों को पकड़ा गया था जो कि इस साल 21 लोग ही पकड़े गए हैं। एनसीआरबी का यह डेटा 25 लाख आबादी पर आया है जबकि यहां की आबादी अब 30 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है।