MPPEB एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर शिवराज सरकार ने किया ये ऐलान

MPPEB एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर शिवराज सरकार ने किया ये ऐलान

  1. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। राज्य सरकार ने बजट भाषण में एमपी पुलिस में चल रही 4000 कांस्टेबल भर्ती का भी जिक्र किया। बजट में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 4000 पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सरकार के इस ऐलान से माना जा सकता है कि मार्च 2022 तक भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सकती है। बजट में कहा गया है कि पुलिस बल को कानूनी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    गौरतबल है कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने जनवरी-फरवरी माह में एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी थी। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा 6 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। करीब 10 लाख युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।

    कुल 4000 वैकेंसी में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं।
    Sarkari Result 2021




Copyright © 2018-2025 RojgarTak.com All Rights Reserved |