PSEB 12th Result 2021: पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं रिजल्ट आज, pseb.ac.in पर यूं कर पाएंगे चेक |
![]() |
PSEB 12th Result 2021: पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं रिजल्ट आज, pseb.ac.in पर यूं कर पाएंगे चेक👉 Rojgartak 👈पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने वाला है। पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड (पीएसईबी) यानी पंजाब बोर्ड आज इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित करेगा। पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर जारी किया जाएगा। पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक किया जा सकता है। पंजाब बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी के साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट को जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि आदि जरूरी जानकारी की आवश्यकता होगी। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह पहले से जरूरी डिटेल तैयार रखें। पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021: कैसे करें चेक- 1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब बोर्ड ने 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा था कि पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड (पीएसईबी) सीनियर सेकेंडरी नतीजों को सीबीएसई के पैटर्न पर तैयार करेगा। इस साल सरकारी, ऐडेड और प्राइवेट स्कूलों से कुल 3,08,000 विद्यार्थियों ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। |
👍 सब्सक्राइब करें रोजग़ारतक.कॉम का डेली जॉब न्यूज़लेटर 👍 |
Windows Apps |
YouTube channel | Telegram | Android App |