PSEB date sheet 2021: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ( PSEB ) ने pseb.ac.in पर पंजाब बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट जारी कर दी है। प्राइमरी, मिडिल, मेट्रिक और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जो स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में बैठेंगे वो पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं।
पंजाब 5वीं बोर्ड के एग्जाम 16 मार्च से शुरू होंगे और 23 मार्च को समाप्त होंगे। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 मार्च से 27 मार्च तक चलेंगी। 8वीं क्लास की परीक्षाएं 22 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8वीं क्लास की 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। 10वीं क्लास की परीक्षाएं 9 अफ्रैल से 5 मई 2021 तक चलेंगी। 12वीं क्लास की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होंगी और 27 अप्रैल तक चलेंगी।
Class 5 & 8 Date Sheet
Class 10 & 12 Date Sheet
परीक्षा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी और परीक्षार्थी को केंद्र में 20 मिनट पहले पहुंचना होगाय़
आपको बता दें कि पंजाब में स्कूल 7 जनवरी से खुल चुके हैं। पिछले साल पंजाब बोर्ड 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। बोर्ड ने मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स, ह्यूमेनिटीज और वोकेश्नल स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया था।