- RBSE Exam 2021 : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने राज्य में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल से 12वीं परीक्षा देने जा रही छात्राओं के लिए खुशखबरी दी है। राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 12वीं की परीक्षाओं में राज्य में प्रथम स्थान पर आने वाली बालिका को 4 वर्षीय डिग्री के लिए विदेश में पढने का मौका मिलेगा। जिसका सारा खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, राज्य में 134 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों की बालिकाओं को राज्य में टॉप करने पर विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मई 2021 से शुरू होंगी। इसमें 10वीं 25 मई तक और 12वीं की 29 मई तक चलेंगी। राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में हर साल करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं। वहीं 10वीं की परीक्षा में करीब 12 लाख छात्र भाग लेते हैं।
आरबीएसई 10वीं का टाइम टेबल:
– 6 मई – अंग्रेजी अनिवार्य विषय
– 11 मई – अनिवार्य हिन्दी
– 15 मई – गणित
– 19 मई – विज्ञान
– 22 मई – सामाजिक विज्ञान
– 25 मई – तृतीय भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी विषय की परीक्षा होगी
आरबीएसई 12वीं का टाइम टेबल :
06 मई – पर्यावरण विज्ञान/दर्शनशास्त्र
7 मई – अंग्रेजी अनिवार्य
8 मई – हिन्दी अनिवार्य
10 मई – इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/कृषि रसायन विज्ञान/ रसायान विज्ञान
11 मई – मनोविज्ञान
12 मई – सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग
13 मई – भूगोल/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान
15 मई – ऑटोमोबाईल/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाऐं ,फुटकर बिक्री/ ट्रेवल एण्ड ट्यूरिज्म निजी सुरक्षा/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स/सूक्ष्म सिचाई प्रणाली (कृषि) ऋग्वेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/ अथर्ववेद न्याय दर्शन/वेदान्त दर्शन/मीमांसा दर्शन/जैन दर्शन/निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/सामान्य दर्शन /रामानन्द दर्शन/व्याकरण शास्त्र/साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/धर्मशास्त्र/ज्योतिष शास्त्र/ सामुद्रिक शास्त्र/ वास्तुविज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र
17 मई – गणित
18 मई – अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिन्दी/अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान
19 मई – शारीरिक शिक्षा
20 मई – राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान
21 मई – हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी)
22 मई – समस्त संगीत विषय
24 मई – चित्रकला
25 मई – समाजशास्त्र
26 मई – संस्कृत साहित्य/संस्कृत
27 मई – अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिन्दी)
28 मई – गृह विज्ञान
29 मई – लोक प्रशासन