SBI Clerk Admit Card 2021 : एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link |
![]() |
SBI Clerk Admit Card 2021 : एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct LinkRojgartakSBI Clerk Admit Card 2021 : एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 13 जुलाई तक ये एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उलब्ध रहेंगे। बैंक ने नोटिस में कहा है कि लेह, लद्दाख व कारगिल घाटी में स्पेशल भर्ती अभियान के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित एसबीआई बैंकों में क्लेरिकल कैडर के जूनियर एसोसिएट पदों पर 5000 से ज्यादा नियुक्तियां की जानी हैं। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क भर्ती जून में होने वाली थी लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। Direct Link – SBI clerk 2021 exam admit card प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न चयन वेतनमान – 17900-1000/3-20900-1230/3-24590-1490/4-30550-1730/7-42600-3270/1-45930-1990/1-47920 रुपये । शुरुआती बेसिक पेय 19900/- होगी। मुख्य परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा (मेन एग्जाम) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। प्रीलिम्स एग्जाम महज क्वालिफाइंग होगा। कुल वैकेंसी के 50 फीसदी जितनी वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी जो कि राज्यवार होगी। प्रोविजनल चयन के बाद स्थानीय भाषा का टेस्ट होगा। नियुक्ति तब मिलेगी जब लेंग्वेज टेस्ट में पास होंगे। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं स्तर पर स्थानीय भाषा बतौर विषय पढ़ी होगी, उनका लेंग्वेज टेस्ट नहीं लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपना 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट दिखाना होगा। |
|
Windows Apps |
YouTube channel | Telegram | Android App |