TN Board 10th Plus Two Results 2021: कल जारी होंगे तमिलनाडु प्लस टू के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक |
![]() |
TN Board 10th Plus Two Results 2021: कल जारी होंगे तमिलनाडु प्लस टू के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेकRojgartakतमिलनाडु स्टेट बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे कल, 19 जुलाई 2021 को जारी करेगा। तमिलनाडु कक्षा 12 के परिणाम सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE) की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा स्कोर कार्ड को डीजीई की अन्य वेबसाइटों पर भी स्कोरकार्ड देखा जा सकता है। बोर्ड के अनुसार, 12वीं के नतीजों को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। किन वेबसाइट्स में देख सकते हैं रिजल्ट तमिलनाडु 12वीं बोर्ड का रिजल्ट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in, dge2.tn.nic.in और dge.tn.gov.in पर जारी होने के बाद चेक किया जा सकेगा। इस फॉर्मूले से पास होंगे सभी छात्र- यह पहली बार है जब तमिलनाडु बोर्ड ने 10 सदस्यीय समिति द्वारा तैयार किए गए एक नए मूल्यांकन मानदंड के बाद कक्षा 12 वीं का परिणाम तैयार किया है। इस साल देश में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जून में घोषणा की थी कि राज्य में कक्षा 12 के छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के अंकों को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। |
|
Windows Apps |
YouTube channel | Telegram | Android App |