उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने 27 फरवरी 2021 से प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस भर्ती का आयोजन विज्ञापन संख्या 50 के तहत किया जा रहा है, जिसमें कुल 49 विषय शामिल हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें आठ विषय ऐसे हैं, जिनमें पदों की संख्या 100 से अधिक है। हिन्दी में सर्वाधिक 162 पद हैं।
आयोग ने इस भर्ती के लिए नई वेबसाइट www.uphesc2021.co.in बनाई है। पहले रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है। अब 13 अप्रैल तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग/ यूआर और ईडब्ल्यूएस- 2000 रुपये
- एससी/ एसटी/ पीएच- 1000 रुपये
वेतन-
- 15600 रुपये प्रति माह से लेकर 39100 रुपये प्रति माह तक।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा- 62 वर्ष
आयु की गणना 01.07.2021 तक की आयु के आधार पर की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता-
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यूजीसी नेट/स्लेट क्वालिफाइड होना भी जरूरी है।
विषय | पदों की संख्या |
रसायन विज्ञान | 159 |
भूगोल | 142 |
अंग्रेजी | 133 |
बीएड | 113 |
राजनीतिशास्त्र | 109 |
समाजशास्त्र | 102 |
अर्थशास्त्र | 100 |
उद्यान विज्ञान | 07 |
उर्दू | 10 |
कृषि आनुवांशिकी एवं पादप प्रबंधन | 04 |
एशियन कल्चर | 01 |
कीट विज्ञान | 05 |
कृषि अभियंत्रण | 08 |
कृषि अर्थशास्त्र | 07 |
कृषि प्रसार | 11 |
कृषि रसायन | 11 |
कृषि वनस्पति | 07 |
कृषि सांख्यिकी | 06 |
गृह विज्ञान | 12 |
चित्रकला | 04 |
जैव रसायन | 01 |
दर्शनशास्त्र | 06 |
पशुपालन एवं डेयरी | 02 |
पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान | 08 |
पादप रोग विज्ञान | 05 |
प्राचीन इतिहास | 24 |
प्राणी विज्ञान | 96 |
भूगर्भ विज्ञान | 04 |
भूमि संरक्षण | 02 |
भौतिक विज्ञान | 98 |
मनोविज्ञान | 66 |
वनस्पति विज्ञान | 92 |
वाणिज्य में | 79 |
शारीरिक शिक्षा | 23 |
शिक्षा शास्त्र | 40 |
संगीत गायन | 12 |
संस्कृत | 74 |
सांख्यिकीय | 18 |
समाजशास्त्र | 102 |
सैन्य विज्ञान | 42 |
इतिहास | 41 |
विधि | 41 |
शस्य विज्ञान | 13 |
गणित | 96 |
संगीत तबला | 02 |
मानव शास्त्र | 01 |
संगीत वादन | 01 |
संगीत सितार | 01 |
महिला अध्ययन | 01 |
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-46 के तहत भूगर्भ विषय के एक खाली पद के लिए भी आवेदन लिया जाएगा।